उच्च प्राथमिक विद्यालय में बैग बांटे
ऊन। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ने विद्यालय के सभी 22 छात्र-छात्राओं को बैग वितरित किए। इसके साथ ही एनपीआरसी बासोराम ने सभी छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एबीआरसी सुधीर कुमार, सुदेश कुमारी आदि मौजूद रहे।
ऋण माफी की सूची तैयार
ऊन। प्रदेश सरकार द्वारा फसल ऋण माफी योजना के तहत तहसील ऊन मेें पात्र किसानों की सूची का फीडिंग कार्य चल रहा है। जिसमें तहसील प्रशासन दो दिनों से जुटा है। वहीं, कार्य में लापरवाही के चलते लेखपाल कृष्णदत्त को उपजिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। तहसील ऊन के 2012 किसानों की सूची आई है।