ट्रेंच विधि के लिए किया प्रोत्साहित
शामली। गांव भैंसवाल में शामली शुगर मिल के सहायक गन्ना प्रबंधक वीपी सिंह, केन मैनेजर दीपक राणा, केन सुपरवाइजर ने किसानों को ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, गांव में विक्की पुत्र चतर सिंह के ट्रेंच विधि से बुवाई किए गए खेत का निरीक्षण किया। इस अवसर पर शामली शुगर मिल के केन मैनेजर दीपक राणा ने किसानों को बताया कि ट्रेंच विधि से अक्तूबर माह में गन्ने की बुवाई कर किसान अधिक लाभ कमा सकते है। उन्होंने बताया कि ट्रेंच विधि से गन्ना बुआई करने से रोग कम लगता है और गन्ने की मोटाई और लंबाई के साथ गन्ना वजनदार होता है। फासला ज्यादा होने से बीच में सब्जी व सरसों आदि सह फसलों की बुआई कर अधिक मुनाफा कमा सकते है और हवा आने से फसल गिर नहीं पाती।