16 से चलेगा टीकाकरण अभियान
शामली। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजेश सैनी ने बताया कि जिले में तीन लाख 93 हजार गोवंश और अन्य पशु हैं। जिनमें तीन लाख 71 हजार पशुओं को खुरपका-मुंहपका अभियान के तहत टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान 16 सितंबर से 30 अक्तूबर तक चलेगा। टीकाकरण अभियान के लिए वैक्सीन पहुंच गई है। जिले भर में 21 टीमों का गठन कर दिया गया है। एक टीम प्रतिदिन 400 से 500 पशुओं का टीकाकरण करेगी। कैराना रोड पर जिला पशु चिकित्सालय में कंट्रोल रूम खोल दिया गया। यदि किसी पशु पालक को टीकाकरण के बारे में जानकारी करनी है तो कंट्रोल रूम का नंबर 01398-251415 और मुख्य पशुचिकित्साधिकारी के मोबाइल नंबर 8745957898 पर संपर्क कर सकते हैं।