फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादरगढ़ में डायट स्थापना का शिक्षकों द्वारा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर डायट की स्थापना कराएं
विज्ञापन

शामली। जिले के अंतिम छोर व थानाभवन ब्लाक के कादरगढ़ गांव में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के प्रस्ताव किए जाने का शिक्षकों ने एक जुट होकर विरोध किया है। इस संबध में जिले के शिक्षकों को एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को बेसिक शिक्षा एवं प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल से कलक्ट्रेट में मिलेेगा। जिला मुख्यालय पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट का प्रस्ताव किए जाने की मांग की गई है।
जिला बनने के बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट का जिला मुख्यालय पर प्रस्ताव किया गया था। जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट का थानाभवन ब्लाक के कादरगढ़ खेड़ी गांव में प्रस्ताव किए जाने का शिक्षकों द्वारा एकजुट होकर विरोध किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के सहयोग डाक्टर मनोज शर्मा के आवास पर जिले के शिक्षक संघों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई. जिसमें जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के निर्माण हेतु कादरगढ़ खेड़ी गांव का प्रस्ताव का विरोध करते हुए रोष प्रकट किया गया। शिक्षकों ने एकजुट होकर शामली जिला मुख्यालय पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के प्रस्ताव किए जाने की मांग की है। मांग पूूरी न होने पर शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश राठी, महामंत्री खलील अहमद, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कृष्णपाल मलिक, मंत्री मारूफ खान, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव मलिक, नरेश पाल तोमर, सुधीर राणा, विवेक कुमार, अनिल शर्मा, सहदेव सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है डायट
शामली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में सेवा से पूर्व सेवारत शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। कई बार जिले से बाहर के जिलों से बेटियों को डायट मे बीटीसी प्रवेश के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। फिलहाल शामली- मुजफ्फरनगर जिले की डायट मुजफ्फरनगर शहर में चल रही है। शामली जिला बनने के बाद जिला मुख्यालय से डायट का प्रस्ताव जिले के अंतिम छोर के गांव कादरगढ़ में जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव किए जाने का विरोध चल रहा है। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि डायट के लिए कादरगढ़ में प्रस्ताव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें