जिले में चलाया गया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
शामली/गढ़ीपुख्ता। शासन के आदेश पर बृहस्पतिवार को भी जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने शामली, गढ़ीपुख्ता झिंझाना सहित पूरे जिले में अभियान चलाया गया।
शामली कोतवाली पुलिस ने नगर के फव्वारा चौक, विजय चौक सहित कई जगह चेकिंग अभियान चलाया तथा कई वाहनों के चालान किए। इस दौरान पुलिस ने वाहन चलाते समय हेलमेट ना धारण करने वालों, सीट बेल्ट ना पहनने वालों, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग करने वालों, वाहनों पर काली फिल्म लगाये जाने आदि के चालान किए। इसके अलावा थाना प्रभारी एमएस गिल के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाया। इसमें 100 से ज्यादा वाहनों के चालान किये गये। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।