शामली। बुधवार को बूंदाबांदी के चलते मौसम सुहाना बना रहा, जिसके चलते लोगों को गर्मी से निजात मिली। वहीं, तापमान में गिरावट आने से कूलर चलाने से भी लोगों ने परहेज किया।
बीते दो-तीन दिनों से मौसम में अचानक परिवर्तन आया और कभी तेज तो कभी हल्की बूंदाबांदी होने से पिछले कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों को परेशानी हो रही थी। बुधवार को पूरे दिन मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह के समय बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद दोपहर में भी बारिश की फुहार चलती रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बदलता रहेगा।