फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी कांवड़ियों की भीड़,गूंजने लगे है आशुतोष के जयघोष

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

हरिद्वार कांवड़ स्पेशल और ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेनों में कांवड़ियों की भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों के अंदर से लेकर बाहर छत पर भी कांवड़ लेने जा रहे युवा बैठे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली, शामली, सहारनपुर रेलमार्ग पर दिल्ली-शामली, ऋषिकेश पैसेंजर आवागमन होता है। कांवड़ मेला के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार तक कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन 10 जुलाई से 22 जुलाई तक किया है। इस ट्रेन में तीन दिन से जबरदस्त भीड़ चल रही थी। शिवरात्रि नजदीक आने से दिल्ली और वेस्ट यूपी के गाजियाबाद, बागपत, शामली, सहारनपुुुर जिलों के कांवड़ियों का भी हरिद्वार के लिए ट्रेनों में सफर शुरू हो गया है। शुक्रवार को भी इस ट्रेन में भीड़ का यही नजारा देखने को मिला। रेलवे यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि ऋषिकेश पैसेंजर के साथ ही हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन में लगातार भीड़ बढ़ रही है। उधर, दिल्ली - मेरठ- मुजफ्फरनगर रेलमार्ग से परिवर्तित की गई ट्रेनों का संचालन दिल्ली-शामली रूट से किया जा रहा था, लेकिन निर्धारित समय पूरा होने पर उन ट्रेनों का संचालन बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें