शामली।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष मना रही भाजपा की तरफ से 20 अगस्त को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन जिले के सभी स्कूलों में कराया जाएगा।
रविवार को वीवी इंटर कालेज मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता क्षेत्र प्रमुख रणदीप सिंह पुंडीर ने प्रतियोगिता से संबंधी कार्यों की समीक्षा की। जिला प्रमुख सूर्यवीर सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को होने वाली प्रतियोगिता में जीएसटी, भीम ऐप, इसरो के अलावा सामान्य ज्ञान एकात्म मानववाद आदि विषयों पर आधारित सवाल होंगे। प्रतियोगिता में कक्षा आठ, नौ और दसवीं के बच्चों को शामिल किया जाएगा। एक सितंबर तक परिणाम घोषित कराया जाएगा। पांच से 15 सितंबर तक कार्यक्रम आयोजित कर मेधावी विद्यार्थियों को जिले की प्रभारी मंत्री पुरस्कृत करेंगे। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राजन बत्रा, कार्यालय प्रभारी नवीन मलिक, सुनील बंसल, रामकुमार वर्मा, नीरज, नरेश मलिक, सचिन धीमान, विपिन, नीरज मलिक, राजीव शर्मा मौजूद रहे।