कैराना। जनता धर्मार्थ औषधालय के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर में 103 गरीब मरीजों को निशुल्क जांच करके औषधियां वितरित की गई। औषधालय के प्रबंधक सिराजी ने बताया कि शुगर की जांच मात्र दस रुपये में की गई। इस मौके पर डॉक्टर योगेंद्र वशिष्ठ, मोहम्मद खुर्रम, मौहम्मद अशरफ,डाक्टर अकरम, नूर मोहम्मद मौजूद रहे।