नाराजगी जताई
कांधला। अवैध रूप से खुली मीट की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा किया।
यूपी सरकार ने मीट व्यापारियों को लाइसेंस लेने के लिए मानक पूरे करने के निर्देश दिए थे। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान व गंगेरु निवासी कई मीट व्यापारियों ने लाइसेंस ले रखे हैं। इनकी आड़ में कई और लोगों ने मीट की दुकानें खुली रखी है। आरोप है कि मीट कारोबारी मानक के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं। इससे खफा कुछ लोगों ने शुक्रवार को अवैध रूप से मीट बेचने वालों के खिलाफ हंगामा काटा। मीट मार्केट में हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई मोहल्ले के लोगों ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह से शिकायत करते हुए मानक पूरा न करने वाले मीट व्यापारियों के जांच कराकर लाइसेंस निरस्त कराए जाने की मांग की है। डीओ पवन कुमार का कहना है कि अगर धार्मिक स्थल के पास दुकानें खोली गई है, तो उक्त लोगों ने अधिकारियों को गुमराह कर लाइसेंस लिए है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।