फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पासपोर्ट के लिए 200 ने किए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पांच दिन में मोबाइल वैन के माध्यम से पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों ने जिले में 200 लोगों के पासपोर्ट के लिए आवेदन लिए। पासपोर्ट के लिए अभी आवेदकों को 15 से 20 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, जिले में पासपोर्ट कार्यालय नहीं है, जिसके कारण यहां के लोगों को 88 किलोमीटर की दूरी तय कर गाजियाबाद का रुख करना पड़ता है। वहीं पर पासपोर्ट के लिए आवेदन किया जाता है। मगर पिछले पांच दिन से शामली में विभागीय अधिकारियों ने पासपोर्ट बनवाने के लिए मोबाइल वैन चलाई हुई, जो कलक्ट्रेट में लोगों के पासपोर्ट बना रही थी। विभाग के वेरीफिकेश एसोसिएशन सुनील कुमार ने बताया कि हर रोज 40 लोगों के आवेदन कराए गए। पांच दिन में 200 लोगों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किए हैं। भविष्य में यदि वैन फिर से शामली आती है तो लोगों को इसकी सूचना दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें