जिले में 20 कोरोना संक्रमित और मिले
शामली। जिले में कोरोना संक्रमित के 20 नए केस और मिले हैं, जबकि नौ लोग ठीक हो गए हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 236 हो गई है।
शुक्रवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में रणजीत नगर नई मंडी माजरा रोड निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। धीमानपुरा मोहल्ले में 70 वर्षीय महिला और कैराना के झाड़खेड़ी में 17 वर्षीय किशोर, 18 वर्षीय युवक, 47 वर्षीय व्यक्ति और 40 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। कस्बा एलम में 50 वर्षीय महिला व 58 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। इनके अलावा जिले में 12 अन्य व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 20 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। पूर्व में संक्रमित मिले नौ लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 236 हो गई है।