फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनेगा 20 बेड का पीआईसीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। इस लहर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर के खतरे से आगाह करना शुरू कर दिया है। तीसरी लहर बच्चों की सेहत पर भारी पड़ेगी। शासन के निर्देश पर तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिले में 20 बेड का पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) बनाया जाएगा। जिसमें गंभीर रोय से ग्रसित बच्चों का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में लोग चपेट में आ रहे हैं। कोरोना संक्रमित लोगों की मौत तक हो रही है। कोरोना संक्रमण पर अभी काबू में नहीं आ पाया है। इसी बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर के खतरे से आगाह करना शुरू कर दिया है। शासन ने सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग को इस खतरे से निबटने के लिए तैयारी करने के लिए निर्देश दिए हैं।
शामली में अभी तक जिला अस्पताल चालू नहीं हुआ है, जिसके चलते यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। ऐसे में यहां पर तीसरी लहर से निबटना स्वास्थ्य विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग जिले में मौजूदा चिकित्सक व संसाधनों से ही तीसरी लहर से निबटने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जिला अस्पताल में 20 बेड का पीसीआईयू बनाने की योजना है। इसमें गंभीर रोग से ग्रसित बच्चों के लिए दवा व ऑक्सीजन समेत जरूरी संसाधन उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में अलग से एक सप्ताह में 20 बेड का पीसीआईयू बनाने की तैयारी चल रही है। इसमें जिले की सीएचसी शामली में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्रा और कांधला सीएचसी पर तैनात डॉ. रामबीर सिंह और अन्य स्टाफ को पीसीआईयू से संबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें