Shamli News : शामली जनपद के रहने वाले ढाई फीट के अजीम मंसूरी ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की दुआ मांगी है। अजीम ने इकरा हसन और इमरान मसूद को भी जीत की बधाई दी है।
अपने कद की लड़की से शादी कराने की मांग को लेकर देशभर में चर्चाओं में आए ढाई फीट कद के अजीम मंसूरी ने दुआ मांगते हुए कहा कि राहुल गांधी को ही देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहिए। वहीं, अजीम ने युवा सांसद इकरा हसन व इमरान मसूद को जीत की बधाई दी है।
विज्ञापन
कैराना नगर के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी हाजी नसीम मंसूरी के 27 वर्षीय बेटे अजीम मंसूरी का कद करीब ढाई फीट है। कद काठी छोटा होने के कारण अजीम मंसूरी की शादी नहीं हो पा रही थी। करीब दो साल पहले अजीम मंसूरी थाने में पहुंचे और पुलिस प्रशासन से अपनी शादी करवाने की मांग की थी।