फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सीट के लिए 197 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय मेें कक्षा-9 की एक सीट के लिए 197 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मलित हुए, जबकि 72 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन किया गया।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय शामली के प्रधानाचार्य बीसी पंत ने बताया कि विद्यालय में कक्षा नौ में 40 सीट में एक सीट खाली बची हुई है। इस सीट के लिए बुधवार को कक्षा नौ की पार्श्व परीक्षा पूर्वाह्न 11.15 बजे से 1.45 बजे तक हुई। प्रवेश परीक्षा के लिए 269 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में 197 अभ्यर्थी सम्मलित हुए, जबकि 72 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षा से एक घंटा पहले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए गेट पर ही अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइज कराए गए। करीब 50 अभ्यर्थी बिना मास्क के आए थे, उन्हें गेट पर ही मास्क उपलब्ध कराया गया। परीक्षा के दौरान बच्चों के बीच दो गज की दूरी रखी गई और एक कक्ष में अधिकतम 12 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें