फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकीम काला व उसके गुर्गो की कोर्ट में पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। हरियाणा पुलिस जगाधरी जेल में बंद कुख्यात मुकीम उर्फ काला निवासी ग्राम जहानपुरा, कैराना, महताब उर्फ काना निवासी ग्राम बलवा, शामली और सादर निवासी ग्राम तीतरो, गंगोह, सहारनपुर को बृहस्पतिवार को कैराना स्थित कोर्ट में विचाराधीन मामलों में पेशी पर लेकर पहुंची। बता दें कि मुकीम काला गिरोह जघन्य वारदातों को अंजाम देकर चर्चाओं में आया था। इन बदमाशों पर लूट, हत्या, रंगदारी, डकैती जैसे दर्जनों मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं। इस दौरान कोर्ट परिसर में पुलिस के कड़े सुरक्षा बंदोबस्त रहे। बदमाशों की गाड़ी के पास भी किसी व्यक्ति को खड़े नहीं होने दिया गया। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को पुन: जगाधरी जेल के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें