कैराना। शुक्रवार को वार्ड संख्या-7 की महिला सभासद के पुत्र मोहम्मद दानिश के नेतृत्व में वार्ड के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला दरबारकलां एवं दरबारखुर्द के लोग तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में पोलिंग बूथ संख्या- 290, 291 व 292 प्राथमिक विद्यालय दरबारकलां में लगते थे, लेकिन स्कूल का भवन जर्जर होने के कारण पिछले चुनाव में उन्हें पब्लिक इंटर कॉलेज व इस्लामी मदरसे में शिफ्ट कर दिया गया था। बताया कि विद्यालय का भवन की मरम्मत हो चुकी है, जहां पर तीनों बूथों को लगाया जाना जनहित में आवश्यक है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान कराए जाने की मांग की है। डीएम को भी ज्ञापन की प्रति प्रेषित कर दी है। मौके पर अकरम, हमीद, हारून, नसीम, वसीम, नवाब, बिलाल, मसरूफ, दानिश, इरफान, अनीस आदि मौजूद रहें।