कांधला। ‘मेरा परिवार भाजपा का परिवार’ कार्यक्रम के तहत एलम कस्बे में भाजपाइयों ने कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर स्टीकर और पार्टी का झंडा लगाया। मंडल महामंत्री सुबोध भारतीय ने कहा की भाजपा एक बहुत बड़ा परिवार है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उसकी नींव है। उन्होंने लोक सभा चुनाव के लिए भी कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव मलिक, वरिष्ठ नेता अजय पवार, आशीष पंवार, सचिन पंवार, अनुज पंवार, नीरज मलिक, पंकज पंवार, विपिन पंवार, अनिल पंवार, सुरेश कश्यप उपस्थित रहे।