बाबरी। आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए सोंटा गांव के ग्रामीणों ने चार किमी लंबा पैदल मार्च निका। ग्रामीणों ने सरकार से आतंकवाद के जड़ से खात्मे की भी मांग की।
सोमवार को क्षेत्र के गांव सोंटा के ग्रामीणों ने लालूखेड़ी बस स्टैंड से पैदल मार्च निकाला। इस दौरान ग्रामीण हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने लालूखेड़ी बस स्टैंड पर ही पाकिस्तान का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। मौके पर आदित्य, सुमित, पलटू, टीनू शर्मा, पारूल, पप्पू, मनीष, विकास, बीनू, विजय, सुमित कुमार, राहुल कुमार, सूरज आदि मौजूद रहे।