शामली। आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को सर्वसमाज सड़कों पर था। हिंदू संगठनों के अलावा मुस्लिमों ने भी जुमे की नमाज में शहीद जवानों के लिए दुआ की। उलेमाओं ने भी इस हमले की निंदा की।
आतंकी हमले के विरोध में सुबह से ही धरने प्रदर्शन शुरू हो गए थे। भाजपा, विहिप आदि हिंदू जागरण मंच आदि हिंदू संगठनों ने शहर के शिव चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। पाकिस्तान का पुतला फूूंका और नारेबाजी की। इसमें सिख समाज के लोग भी इसमें शामिल थे। बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़कों पर आई। खाप चौधरियों ने भी बैठक की और आतंकियों को सबक सिखाने की बात कही। किसान यूनियन भी विरोध में आई और अजंता चौक पर पाक का पुतला फूंका गया। उद्यमी, व्यापारी, महिलाएं समाज का हर तबका इस घटना से खन्न था। अक्सर हर मसले पर अलग राय रखने वाले राजनीतिक पार्टियों के नेता भी इसे लेकर एकजुट नजर आए और सबने हमले की निंदा की । कहा कि देश से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी जुमे की नमाज के बाद हमले की निंदा की। स्कूल कालेजों में भी फेयरवेल आदि के कार्यक्रम टाल दिए गए थे। कुुछ स्कूलों में तो शोक में अवकाश भी कर दिया गया था।