शामली। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा निशुल्क आंखों की जांच और चश्मे का वितरण किया। कैंप में डाक्टर उमंग अग्रवाल ने लगभग 110 मरीजों की जांच की। इस अवसर पर दीपक गुप्ता, कुलदीप गोयल, सुभाष तोमर, राजेंद्र कुमार, राजेश तोमर, महेश, मनोज गोयल, अमित, संजय त्यागी, आशु, अमित मित्तल, विनीत गोयल, संजय अग्रवाल व अमित जिंदल आदि मौजूद रहे।
व्यापार मंडल के पदाधिकारी नियुक्त
शामली। पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सुभाष चौक स्थित कार्यालय पर थानाभवन के व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने थानाभवन नगर इकाई के सुशील गर्ग को नगराध्यक्ष और मनोज कुच्छल को नगर महामंत्री, अशोक चावला व विशाल गोयल को नगर उपाध्यक्ष व आबिद अहमद को नगर कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर सुभाष धीमान, सुधीर गर्ग, रविंद्र गोयल, राधेश्याम संगल, अनमोल गर्ग, नरेंद्र अग्रवाल, विवेक गोयल आदि मौजूद रहे।
शिवपाल का जन्मदिन मनाया
शामली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का 64वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। रविवार को माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह बारातघर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसके बाद सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल और मिठाई का वितरण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धीरज तोमर, अवनीश गुप्ता, पवन कश्यप, शोकेंद्र मलिक, दीपक, मोनू आदि मौजूद रहे।