शामली 09 फरवरी। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा की ओर से आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
शनिवार को उधम सिंह खेल स्टेडियम में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल व महासभा के जिलाध्यक्ष अनुज गौतम ने किया। प्रतियोगिता में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में इकरा स्कूल ने प्रथम, हिमगिरी स्कूल द्वितीय, ओशोदीप स्कूल तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में नवचेतना स्कूल में प्रथम, रितिका बाल पब्लिक स्कूल में द्वितीय, गोल्डन वार्ड स्कूल, एमपी जी स्कूल तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो खो प्रतियोगिता में हिम गिरी मार्डन, ओशोदीप, गोल्डन वार्ड समेत स्कूलों ने भाग लिया। इस मौके पर रामनिवास सैनी, दिव्या प्रभाकर, रिजवान अहमद, दिनेश शर्मा, रामपाल सिंह, विनोद गोस्वामी, डीके चौधरी, अनीस अहमद, नसीम, इमरान, दीपक रूहेला, मौहम्मद आरिफ, मनोज संगल, सचिन सैनी, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
शामली। काकानगर स्थित वीजी स्कूल में एक विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के माडल बनाए गए। माडलों में प्रदूषण नियंत्रण, रेन वाटर हार्वेसिस्टंग, वोलकेनो, एयर कलूर, ट्रैफिक कंट्रोल, सोलर ऊर्जा शामिल रहे। प्रथम- द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य शैलजा मित्तल , विज्ञान शिक्षिका आकांक्षा कौशिक, नीरजा शर्मा, शशिकांत शर्मा, प्रवीण कुमार, नेहा शर्मा मौजूद रहे।