फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने पकडे पांच गौंवश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व टीम के साथ पांच पकड़े
विज्ञापन

झिंझाना। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद ग्राम प्रधान आवारा पशुओं को पकड़ने में जुट गए। जमालपुर के प्रधान ने राजस्व टीम को साथ लेकर क्षेत्र में घूम रहे पांच गोवंश को पकड़े। गांव जमालपुर के प्रधान शिवकुमार चौहान और ग्राम सचिव अर्पण मलिक के अलावा राजस्व टीम में लेखपाल श्यामलाल सैनी और पूजा खैवाल ने ग्रामीणों के सहयोग से गांव में आवारा घूम रहे। पांच गो वंशों को पकड़कर गांव की चौपाल में बंद किया। पकड़े गए गोवंश का झिंझाना के पशु चिकित्सक गजराज चौहान ने मेडिकल किया। ग्राम प्रधान शिवकुमार ने बताया की पकडे़ गये गोवंश को जिलाधिकारी शामली के आदेशों तक ग्राम समाज द्वारा अपनी चौपाल में रखकर उनके खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें