फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शामली के डाकघर से मिलेंगे एलईडी बल्ब और ट्यूब

विज्ञापन
विज्ञापन
अब शामली के डाकघर में मिलेंगे एलईडी बल्ब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अब शामली के डाकघर से लोगों को एलईडी बल्ब और ट्यूब भी मिलेंगे। बड़े शहरों की तरह डाक विभाग ने शामली के डाकघरों से भी इनकी बिक्री का निर्णय लिया है। एलईडी बल्ब का स्टाफ भी यहां भेज दिया गया है। सोमवार से अलग काउंटर बनाकर इनकी बिक्री शुरू हो जाएगी। बाकी सामान भी जल्द आने की उम्मीद है।
बिजली की खपत कम करने को सरकार एलईडी बल्ब, ट्यूूब और पंखों पर जोर दे रही है। बाजार में कई कंपनियों के बल्ब ,ट्यूब आदि इलेक्ट्रिक सामान उपलब्ध हैं, लेकिन इनकी कीमत काफी अधिक है। लिहाजा सरकार भी कंपनियों से एलईडी सामान खरीदकर उनकी सरकारी तौर पर बिक्री कर कर रही है। बड़े शहरों के बिजलीघरों पर ये सामान मिल रहा है, लेकिन कुछ माह पूर्व डाकघरों में भी इनकी बिक्री शुरू हो गई है। अभी तक बड़े शहर के डाकघरों में ये सुविधा थी, लेकिन अब डाक विभाग ने शहर के डाकघर से भी इनकी बिक्री कराने का निर्णय लिया है। शामली स्थिति मुख्य डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर प्रमोद गोयल ने बताया कि शामली डाकघर में भी एलईडी बल्ब, पंखे और ट़्यूब लाइट की बिक्री होगी। फिलहाल डाकघर में बल्ब की आपूर्ति भेजी गई है। ट्यूब लाइट और पंखे की सप्लाई बाद में आएगी। इसकी बिक्री के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। इसकी बिक्री के लिए एक स्टाफ को जिम्मेदारी दी जाएगी। एक काउंटर बनाकर सोमवार से इसकी बिक्री शुरू होगी।
विज्ञापन

किसकी कितनी कीमत
बल्ब 70 रुपये
ट्यूब लाइट 220
पंखा 1110
कीमत कम ,वारंटी ज्यादा
डाकघर से मिलने वाले इन सामानों की कीमत बाजार में मिलने वाले कंपनियों के सामान से कम है, दूसरा फायदा वारंटी का होगा। बाजार से इनकी एक साल की वारंटी मिलती है जबकि डाकघर से मिलने वाले सामान की वारंटी दो साल की होगी। ऐसे में कम कीमत में अधिक वारंटी का फायदा भी लोगों को होगा।
विज्ञापन

दो बचत योजनाओं की ब्याज दर बदली
डाक विभाग ने नए साल से अपनी दो जमा योजनाओं पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। एक साल के लिए जमा पर ब्याज दर 6.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया गया है। तीन साल की जमा रकम पर ब्याज दर 7.2 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत की गई है। बचत खाते समेत अन्य जमा योजनाओं पर ब्याज दरों को यथावत रखा गया है। सीनियर पोस्टमास्टर के अनुसार ये ब्याज दरें 31 मार्च तक प्रभावी रहेंगे। डाक विभाग अपनी ब्याज दरों को हर तीन महीने बाद बदलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें