फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनेना गांव में पशुआरोग्य मेला, 3

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पशुपालन विभाग की ओर से धनेना गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला आयोजित किया गया। जिसमें कुल 388 पशुओं का पंजीकरण कर कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, लघु शल्य चिकित्सा, कृमिनाशक दवापान, बांझपन की जांच की गई।
विज्ञापन

बुधवार को धनेना गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला और गोष्ठी का शुभारंभ भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी द्वारा किया गया। उन्होंने किसानों से पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं को अपनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में पशु चिकित्साधिकारी थानाभवन के डॉक्टर पंकज कुमार ने पशुपालकों को आधुनिक विधि से पशुपालन करने, हरे चारे एवं कृत्रिम गर्भाधान की महत्ता, टीकाकरण, कृमिनाशक दवापान, बधियाकरण, निराश्रित/आवारा गोवंश की समस्या के समाधान हेतु वृहद गो संरक्षण केंद्र की स्थापना के बारे में विस्तार से बताया। कुक्कुट विकास नीति-2013 अंतर्गत मुर्गी पालन तथा राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना के बारे में भी बताया गया। शिविर में कुल 388 पशुओं का पंजीकरण कर पशु चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, लघु शल्य चिकित्सा, कृमिनाशक दवापान, बांझपन चिकित्सा की गई है। शिविर का आयोजन के डॉक्टर मौहम्मद नदीम, पशु चिकित्सा अधिकारी भैंसवाल द्वारा किया गया। शिविर में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सदर शामली डॉक्टर राजपाल सिंह वर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी भिक्का माजरा, डॉ उदयभान भारती, पशु चिकित्सा अधिकारी लॉक डॉ सऊद हसन, पशुधन प्रसार अधिकारी अरविंद कुमार, अनूप सिंह, रविंद्र कुमार, विकास, अन्य स्टाफ द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। शिविर में ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें