खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
शामली। वेदांतम स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता के समापन पर छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
शनिवार को विद्यालय में त्रिदिवसीय खेल महोत्सव का समापन पर खेल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में रिवंशी, अतुल, सीनियर वर्ग में पूजा एवं अमन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। समापन समारोह में जिलास्तर पर संपन्न हुई विज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्राची, वीशु, शैली, वाश्वी को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए। त्रिदिवसीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स एवं ग्रुप टीम के रूप में प्रतिभागियों नें अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर अशोक कुमार तथा अध्यापक तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुमित कुमार द्वारा अच्छे प्रशिक्षण स्वरूप विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।