कैराना। बृहस्पतिवार को शामली रोड पर स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में रेडक्रॉस के तहत कक्षा-6 से इंटर तक नेत्र एवं रक्त परीक्षण नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य लालचंद वर्मा ने किया। मौके पर नेत्र चिकित्सक डॉक्टर सपना गर्ग व डॉ. अरविंद कुमार ने कॉलेज के लगभग 200 छात्रों की ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन की मात्रा आदि की जांच की गई। शिविर के दौरान कॉलेज के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।