शामली। महामना मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज जलालपुर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। बालाजी सेवा संस्थान देहरादून से आए ओमेंद्र कुमार और अनिल कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्र-छात्राओं को तंबाकू और इससे निर्मित वस्तुुओं के सेवन से होने वाले नुकसान की वीडियो दिखाकर जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षकों और छात्रों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली।