15 अक्तूूबर तक आवेदन करें
शामली। जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र के परमहंस मौर्य ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत वित्त पोषण सहायता योजना 24 सितंबर से लागू की गई है। शामली जिले में योजना के तहत रिम एंड एक्सल उद्योग सेवा योजना के तहत 25 लाख रुपये की परियोजना तक 25 लाख से अधिक 50 लाख रुपये तक कुल परियोजना लागत का 25 प्रतिशत 6.25 लाख जो भी कम हो, मार्जिन मनी के रूप में देय होगी। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी 15 अक्तूबर तक योजना में अपने आवेदन जिला उद्योग केंद्र औद्योगिक आस्थान में जमा करा सकते हैं।
भाजपा बूथ समिति की बैठक
शामली। भाजपा बूथ समिति सदस्यों की बैठक में ज्यादा ज्यादा नए वोट बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।
रविवार को भाजपा बूथ समिति सदस्यों की बैठक मोनू के आवास पर आयोजित की गई। बूथ प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने मतदाता सूूची पुनरीक्षण अभियान में जुट कर ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाने का काम करें। इस मौके पर बूथ संख्या 263 से लेकर 268 तक की समीक्षा की गई। इस मौके पर सिलावर सेक्टर के संयोजक देव कुमार, मोनू कुमार, शिवम शर्मा, रोहित कुमार, सोनू कुमार, विजय कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।