फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर-सुंदर मेहंदी के डिजाइन बनाकर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरियाली तीज के अवसर पर जनपद के स्कूल, कॉलेेजों में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और सुंदर-सुंदर मेहंदी लगाते हुए अपने अंदर छिपी प्रतिभा दिखाई। निर्णायक मंडल द्वारा विजेता छात्राओं की घोषणा के बाद उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को मेपल्स एकेडमी में मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता दो भागों में हुई। सीनियर वर्ग में कक्षा नौ और 11वीं की छात्रा और जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में कक्षा 11 की सुमन ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर कक्षा नौ की दिव्या व तृतीय स्थान पर कक्षा 11 की निकिता ने प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में यशिका प्रथम, माही द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता कराने के पीछे भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पिंकी बालियान, सविता, रीतू शर्मा आदि रहे। वहीं शहर के वीवी बालिका इंटर कॉलेज में भी मेहंदी प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने सुंदर डिजाइनर मेहंदी लगाई। निर्णायक मंडल के रिजल्ट घोषित करने के बाद कॉलेज प्रधानाचार्य एसके आर्य व प्रबंधक संजय संगल ने सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कृत कर बधाई दी। इसके साथ ही आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर में भी मेहंदी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कक्षा 10 की मुस्कान प्रथम, कक्षा आठ की रीना द्वितीय व कक्षा नौ की गुलशन व ज्योति तृतीय रही। प्रधानाचार्य विमलेश ने सभी को सम्मानित किया। इस दौरान पर्निता शिवाच, प्रीति शर्मा, माया, सरोज मलिक, सोनिया शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें