फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिक्षकों को डायरी में हर दिन दर्ज करना होगा शिक्षण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को अब अपनी-अपनी शैक्षिक डायरी तैयार करनी होगी। डायरी को लेकर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। बीएसए ने भी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए विभाग लगातार प्रयास में लगा हुआ है। विद्यालय में विषय अध्यापकों की जिम्मेदारी तय करने के लिए रोजाना शैक्षणिक कार्य की डायरी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। डायरी में हर शिक्षक को प्रत्येक कक्षा के बारे में जानकारी दर्ज करनी होगी। वहीं, गृह कार्य आदि के संबंध में भी लिखना पड़ेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे निरीक्षण के दौरान डायरी चेक करना न भूलें। उधर, बीएसए गीता वर्मा ने कहा कि यदि स्कूलों में निरीक्षण के दौरान शिक्षक अपनी डायरी को भरते नहीं मिलते है, तो इस कार्य में प्रधानाध्यापक को भी दोषी माना जाएगा। प्रधानाध्यापकों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर निरीक्षण आख्या उनके कार्यालय को उपलब्ध कराए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें