फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के हाथ में फावड़ा थमाने वाला शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्य के प्रति लापरवाही पर शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

शामली।
बाबरी क्षेत्र के गांव लाडो मजरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक अरविंद कुमार को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि पढ़ाई के दौरान बच्चों से नाली की खुदाई कराई। इस मामले की जांच में खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को फावड़ा देकर सफाई कराए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बाबरी क्षेत्र के गांव लाडो मजरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक अरविंद कुमार ने शुक्रवार को स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की जगह उनसे नाली की खुदाई कराई। पढ़ने आए बच्चों को फावड़ा थमा दिया, जिसके बाद कुछ बच्चे नाली की खुदाई करते रहे, जबकि शिक्षक आराम से कक्षा में टाट पट्टी पर लेट रहा। बच्चों के अभिभावकों ने मीडिया को इसकी सूचना दी, जिसके बाद स्कूल में पहुंचे मीडियाकर्मियों को देखकर शिक्षक हक्का बक्का रह गया था। मामला सुर्खियों में आने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी थानाभवन राकेश कुमार से इसकी जांच कराई। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार से स्पष्टीकरण मांगा। स्पष्टीकरण के जवाब में शिक्षक अरविंद ने कहा कि मुझे बुखार आया था, जिस कारण फर्श पर लेट गया था। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने बताया कि शिक्षण कार्य में लापरवाही और बच्चों से साफ सफाई कराने के मामले में आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें