फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने आंदोलन तेज करने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा कैराना के अध्यक्ष सूर्यदेव आर्य के नेतृत्व में तहसील परिसर में लेखपालों का धरना-प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। लेखपालों ने जल्द ही अपनी मांगों वेतन में उच्चीकरण करके प्रारंभिक ग्रेड पर 2800 दिया जाना, वेतन की विसंगति में एसीपी विसंगति दूर किया जाना, पुरानी पेंशन बहाल किया जाना, भत्तों में वृद्धि करना, राजस्व परिषद द्वारा प्रस्तावित राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को केबिनेट में पारित करना, लेपटॉप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराना, प्रोन्नति के अवसर बढ़ाना, आधार भूत व संसाधन मुहैया कराने को दोहराते हुए सरकार से पूरा करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं होती है, तो वह आंदोलन को तेज करेंगे । इस दौरान श्यामलाल सैनी, भगत सिंह, सतबीर सिंह, ओमपाल सिंह, मुकेश कुमार, गोविंद कुमार, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, अशोक कुमार, विजय, सुरेंद्र दत्त शर्मा, विजित, कुमारी पूजा खैवाल, मीनाक्षी चौहान, अनुराग चौधरी, पंकज कुमार आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें