शामली। जिले के सभी तहसीलों में आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों का बेमियादी धरना और कार्य बहिष्कार पांचवें दिन जारी रहा।
शनिवार को शामली तहसील के लेखपाल भवन में उत्तरप्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर लेखपालों ने धरना देते हुए शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नौ जुुलाई को जिले के सभी लेखपाल जिला मुख्यालय पर इकट्ठा होकर बेमियादी रुप से कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे। मौके पर रोहित मलिक, जगपाल सिंह, विनोद कुमार, अनिल कुमार, विपिन कुमार, ब्रजपाल सिंह, कुलदीप कुमार, सुरेश पाल शर्मा, कोमेंद्र कुमार देवानंद कुमार, कर्मवीर, रामफल मलिक सभी लेखपाल मौजूद रहे।