फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने किया बेहाल
विज्ञापन

शामली।
भीषण गर्मी के साथ ही लू के थपेड़ों ने बुरा हाल कर दिया। सुबह से ही सूरज की तपिश बढ़ने के बाद दिन भर लू चली, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन मौसम का मिजाज इसी तरह गरम रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। भीषण गर्मी का असर सुबह से ही दिखना शुरू हो गया था। आलम यह हो गया कि घरों की छतों पर रखे टैंक का पानी भी उबाल खा गया। वहीं, बिजली आपूर्ति भी दिन में आंखमिचौली खेलती रही। बीच बीच में विद्युत आपूर्ति के कट लगने की वजह से परेशानी और बढ़ गई। दोपहर में तो लू ने बुरा हाल कर दिया। घर से बाहर निकलने में लोग परेशान हो गए। भीषण गर्मी का प्रभाव बाजार में भी देखने को मिला। क्योंकि लोगों ने जरूरी काम से ही घरों से निकलना उचित समझा। बाजार में दुकानों पर ग्राहकों का टोटा दिखाई दिया। सबसे बुरा हाल तो दोपहर में दुपहिया वाहन चालकों का रहा। लू के थपेड़ों की वजह से वाहन चलाना दुश्वार हो गया। उधर, भीषण गर्मी में शीतल पेय, जूस और कोल्ड ड्रिंक्स की बिक्री भी जमकर हुई। शहर में मिल रोड, हनुमान रोड, एमएसके रोड और शिवचौक के आसपास जूस विक्रेताओं की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉक्टर पीके सिंह का कहना है कि अगले दो दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें