फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट्स निखारेंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एनसीसी यूपी 85 बटालियन शामली के तत्वावधान में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें यूपी 85 बटालियन के सभी विद्यालयों के 400 और बड़ौत की 74 एनसीसी बटालियन के 200 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार ने बताया कि इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को प्रतिदिन योग का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही ड्रिल, मैप रीड़िग, फायरिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता संबंधी विषयों पर भाषण प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके अलावा कैडेट्स को राष्ट्र के प्रति सेवा कर्तव्य का बोध कराया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें 18 वर्ष की आयु से अधिक आयु वाले कैडेट्स स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें