शामली। चोरी हुए बिजली के तार नहीं दिए जाने के विरोध में कई गांवों के किसानों ने करमूखेड़ी बिजलीघर पर हंगामा कर दिया। किसानों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के कर्मचारियों को बाहर निकालकर तालाबंदी कर दी। एसई के निर्देश पर विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता ने मौके पर पहुंचकर किसानों को सोमवार शाम तक का आश्वासन देकर शांत किया।
सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे भाकियू कैैराना के अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में कसरेवा कला, खेड़ीकरमू, बामनौली आदि के सैकड़ों किसानों करमूखेड़ी बिजलीघर पर पावर कारपोरेशन विभाग अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर के कार्यालय के कर्मचारियों को बाहर निकाल कर कार्यालय की तालाबंदी कर दी। हंगामा करते हुए किसानों ने बताया कि एक जून को बदमाशों ने गांवों के पांच खंभों के 1100 मीटर बिजली तार चोरी कर लिए थे। जिससे 120 नलकूप ठप पड़े हैं और फसल की सिंचाई प्रभावित है। पांच जून को चतुर्थ खंड के अधिशासी अभियंता एके वर्मा से मिलकर समस्याओं को अवगत कराते हुए बिजली के तार उपलब्ध कराकर बिजली लाइन चालू कराने की मांग की थी। अधिशासी अभियंता ने कहा कि चोरी हुए तारों की रिपोर्ट आदर्श मंडी थाने में दर्ज कराई गई है। सहारनपुुर मंडल मुख्यालय से बिजली तार आने के बाद ठप पड़ी नलकूप लाइनों को चालू कराने का आश्वासन दिया था। नलकूप तार न आने पर नलकूप चालू किए जाने की मांग की लेकर करमूखेड़ी, कसेेेरवा, बामनौली गांव के किसानों का सोमवार को गुस्सा भड़क उठा और हंगामा कर दिया।
मौके पर पहुंचे पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता की गैर मौजूदगी में अधीक्षण अभियंता कार्यालय के कर्मचारियों ने किसानों की फोन पर वार्ता कराई। एसई के निर्देश पर विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता एके वर्मा को मौके पर भेजा और मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। अधिशासी अभियंता चतुर्थ ने किसानों को आज शाम तक नलकूप तार उपलब्ध कराकर लाइन चालू कराने का आश्वासन दिया। उसके बाद किसानों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय का ताला खोला। भाकियू नेता दीपक शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम आठ बजे संबधित गांवों की नलकूप लाइन चालू न होने पर मंगलवार सुबह कसेरवा कला, बामनौली, करमूखेड़ी गांव के किसान महिलाओं व किसानों को को साथ लेकर करमूखेड़ी बिजलीघर पहुंचकर पानीपत खटीमा मार्ग को जाम कर देंगे। मौके पर भाकियू नेता दीपक शर्मा, प्रमोद शर्मा, हरि सिंह, देवी सिंह, जगपाल सिंह करमूखेड़ी, महेश शर्मा बामनौली, प्रदीप चौधरी, संजय शर्मा, अरुण शर्मा, राजकुमार चौधरी मौजूद रहे।
कृषि विभाग के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया
शामली। समस्याओं के समाधान न होने पर कृषि भवन मुख्यालय के अधीनस्थ कृषि विभाग कृषि सेवा संघ जनपद इकाई शामली के सभी कर्मचारियों ने अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। सोमवार को माजरा रोड कृषि विभाग के कार्यालय में कर्मचारियों ने अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ शामली के मंत्री अवनीश कुमार ने बताया कि सालो से कृषि विभाग के कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूूर नही किया जा रहा है। खाली पदों पर कर्मचारियों को पदोन्नाति नहीं की जा रही है। बीज विवरण के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। यात्रा भत्ता न दिए जाने व अन्य भत्तों का समय से भुगतान न किए जाने के विरोध में और 17 सूत्री मांगों को पूरा किए जाने की मांग की गई है। मांग पूरी न होने पर कृषि विभाग के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य के लिए मजबूर होना पड़ा है।