शामली।
शामली राइफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि तीन जून से दस जून तक शूटिंग टैलेंट सर्च कैंप का आयोजन होगा। यह आयोजन क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आयोजित कराया जाएगा। बताया कि रविवार को कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी करेंगे। प्रतियोगिता झिंझाना रोड स्थित राइफल क्लब पर आयोजित होगी। उन्होंने सभी इच्छुक निशानेबाजों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की।