यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर सीएम को देंगे ज्ञापन
शामली। उच्च शिक्षा विचार मंच की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक राजीव कुमार बंसल के प्रतिष्ठान पर जयबीर मलिक की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि 24 मई को शामली पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी जनप्रतिनिधि, सदस्यों, संगठनों और शिक्षण संस्थाओं के कार्यकर्ताओं के साथ ही सभी छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। संचालन बाबूराम पंवार ने किया। इस दौरान ओमप्रकाश मलिक, चरण सिंह, कमलवीर, देशपाल राणा, मांगेराम, सोमदेव, प्रवीण तरार, वेदपाल, लोकेश कुमार, देवेंद्र पाल राणा, कृष्णपाल मलिक, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।