फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलोटेक्निक की दो छात्राओं की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो छात्राओं की सेहत बिगड़ी
विज्ञापन

शामली। महिला पालीटेक्निक की दो छात्राओं की सोमवार की रात तबीयत खराब हो गई। उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सामान्य होने पर स्टाफ दोनों को कॉलेज ले गए। नगर के आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में स्थित महिला पालीटेक्निक कॉलेज की छात्रा अस्मिता और तन्नू की हालत खराब हो गई। दोनों को रात सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। डाक्टरों ने बताया कि दोनों छात्राओं के पेट में दर्द था, जिसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात दोनों का उपचार करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन अस्मिता की तबियत ठीक नहीं हुई, जिसके चलते उसको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह अस्मिता के परिजन पहुंचे और उसको दोबारा सरकारी अस्पताल में ले आए। प्रधानाचार्य नवीन कुमार का कहना है कि सोमवार रात दो छात्राओं की तबियत खराब हो गई थी, जिनको अस्पताल ले जा गया। उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें