कैराना। एंटी भूमाफिया टीम में शामिल नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता राजस्व टीम और पर्याप्त पुलिस बल के साथ गांव हिंगोखेड़ी में पहुंचे। उन्होंने सरकारी चकरोड की पैमाइश कराई और वहां पर किए कब्जे को मुक्त करा दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि उक्त चकरोड गांव के ही इसम सिंह के खेत पर जा रही थी, जिस पर पड़ोसी किसान ने कब्जा कर रखा था, जिससे किसान का रास्ता रुक गया। मामले की शिकायत उन्हें मिल रही थी। 15 दिन पूर्व भी गांव में राजस्व टीम चकरोड की पैमाइश करने पहुंची थी, इसे आरोपियों ने विरोध कर भगा दिया। चकरोड की उक्त भूमि को कब्जामुक्त कराने के साथ ही सीमांकन करा दिया गया है।