फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बदला मौसम, छा गया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अचानक मौसम का मिजाज बदलने के कारण कस्बा व देहात के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। किसानों की गेहूं और सरसों की फसल पककर तैयार हो गई है। ऐसे हालात में मौसम का बिगड़ना किसानों के लिए नुुकसान का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही मौसम में थोड़ा बदलाव नजर आ रहा था। सुबह एक बार घटा छा जाने के साथ ही बहुत ही हल्की बूंदे भी आई। जिसके बाद मौसम ठीक रहा। वहीं करीब छह बजे अचानक से फिर मौसम में बदलाव आ गया। जिसके बाद अचानक से अंधेरा छा गया और आंधी शुरू हो गई। जिस कारण शहर में लगे होर्डिंग भी उखड़ गए। वहीं दुकानदारों में भी सामान अंदर रखने को लेकर अफरा तफरी मच गई। तेज हवाओं के चलते लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली। वहीं आंधी आने के कारण शहर और गांव में बिजली गुल हो गई। साथ ही मौसम के बदलाव के कारण किसान भी परेशान नजर आए। शुक्रवार को गेेहूं की फसल में पानी दिया है जिस कारण उन्हें फसल गिरने का डर सताता नजर आया। उधर, मौसम विभाग के अनुसार अभी कई दिन तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें