पांच दिवसीय श्रीराम कथा शुरू
जलालाबाद (शामली)। कस्बे के पंजाबी सत्संग भवन कटहरा चौक के प्रांगण में मंगलवार को सुंदर कांड समिति द्वारा संगीतमय अखंड सुंदर कांड का पाठ के बाद पांच दिवसीय श्रीरामकथा का शुभारंभ हो गया हैं। सुंदर कांड समिति के भजन गायकों ने भजनों के माध्यम से भक्ति रस की गंगा बहाई। सुंदर कांड में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
मंगलवार को कस्बे के पंजाबी सत्संग भवन कटहरा चौक के प्रांगण में पंडित अमित कुमार शास्त्री, पंडित राधेश्याम शर्मा ने विधिवत रूप से रामचरित मानस की विधि- विधान से सत्संग समिति के प्रधान बोधराजनांरग को पूजा कर घट की स्थापना की गई। शाम पांच बजे से लेकर रात नौ बजे तक सुंदर कांड समिति में शामिल राजकुमार, राधेश्याम, योगेश रानी रोबिन वालिया, प्रदीप कश्यप ने संगीतमयी अखंड सुंदर कांड का पाठ प्रस्तुत करके भक्ति रस की गंगा बहाई। बाद में पांच दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया है। कथा व्यास पंडित रघुनाथ प्रसाद रामायणी ने श्रीराम कथा की अमृतवर्षा करते हुए भगवान शिव -पार्वती विवाह प्रसंग की कथा सुनाई। इस मौके पर कथा व्यास पंडित रघुनाथ प्रसाद रामायणी को सम्मानित किया। व्यास इस दौरान पंडित राधेश्याम शर्मा, बोधराज नारंग, अवनीश आहूजा, मुरारी लाल नारंग, जगदीश प्रसाद, बाबूराम नायक, राजकुमार रुहेला, नीलम शर्मा, वंदना, कोमल, शोमी नारंग आदि मौजूद रहे।