कांधला
कस्बा एलम निवासी नकुल पंवार ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर परिवार और कस्बे का नाम रोशन किया है।
कस्बा एलम निवासी अमरपाल पंवार का पुत्र नकुल पंवार (24) अमृतसर यूनिवर्सिटी से बीएससी का छात्र है और ताइक्वांडो का खिलाड़ी है। 16 से 23 फरवरी तक अमृतसर यूनिवर्सिटी में आल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित हुई। जिसमें देशभर से 160 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान नकुल पंवार ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इस प्रतिस्पर्धा के साथ नकुल का चयन विश्व यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो जापान के टोक्यो शहर में आयोजित की जाएगी। नकुल ने गोल्ड मेडल जीतकर परिवार के साथ कस्बे और जिले का नाम रोशन किया है। एलम लौटने पर सोमवार को नकुल पंवार का स्वागत किया गया। परिवार के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।