फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा प्रेरक मिले डीएम से, मांगा तीन माह का मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के शिक्षा प्रेरकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को एक ज्ञापन देकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2017 का तीन माह का मानदेय दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सचिन कुमार, विकास कुमार समेत जिले के शिक्षा प्रेरकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह से मिले। ज्ञापन देकर अवगत कराया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गत 18 जून 2016 से लेकर 31 मार्च 2017 तक कार्य किया है। उनके कार्य पर डीएम सुजीत कुमार ने सभी को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया था। 31 दिसंबर 2016 तक उन्हें मानदेय प्राप्त हो चुका है। वर्ष 2017 के जनवरी, फरवरी, मार्च तक मानदेय व प्रोत्साहन राशि प्रति ग्राम पंचायत दस हजार रूपये अवशेष है। तीन माह का मानदेय शिक्षा प्रेरकों को दिलाए जाने की मांग की है। मौके पर सचिन कुमार, विकास कुमार, भास्कर, सुभाष सिंह, समय सिंह, देवीराम शर्मा, पंकज गौतम, जौहर सिंह, बिजेंद्र सिंह मौजूदरहे।

बागपत कांड की निंदा, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
शामली। भारतीय किसान संयुक्त यूनियन की बैठक में बागपत के गौरीपुर व निवाड़ा गांव की घटना की निंदा करते हुए एसडीएम बागपत सहित सरकारी कर्मचारियों की बर्खास्तगी की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारतीय किसान संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेट के करनाल रोड आवास पर यूनियन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नदियों के किनारे बसे ग्राम वासी ही सदियों से नदियों की बाढ़ आदि को सहते है। अब नदियों के रेत व खनन के नियम में बदलाव करके ग्राम वासियों को लाभ दिए जाने की मांग है। यूनियन ने बागपत के गौरीपुर व निवाडा गांव की घटना की निंदा करते हुए निवाड़ा गांव के लोगों को अपना समर्थन दिया है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल बागपत जाकर घायल किसानों को आर्थिक मदद दिलाए जाने व बागपत कांड की जांच कराने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेगा। बैठक में विक्रम सिंह आर्य जोनमाना, बलजोर सिंह मलकपुर, इकबाल सिंह, शाहदीन, हाजी दिलशाद, चौधरी आलम, अयूब खां, धर्मवीर सिंह महिपाल सिंह, रणधीर सिंह सलफा, राजवीर सिंह विद्रोही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें