शामली। जिला कांग्रेेस के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी की विचाराधारा विश्व शांति, विश्व कल्याण और मानवता के सदैव हित में रहेगी। श्रद्धांजलि सभा में बाबूखान, हरीश चौधरी, राजेश कश्यप, ठाकुर लाखन सिंह, जेके जैन, सुधीर पंवार, श्रीराम सैनी, सुरेश पाल सैनी, अमित, डिंपल शर्मा, अशोक जैन, ज्योति प्रसाद, श्याम सुंदर, अंकुर जैन, डाक्टर ओमवीर सिंह, सुलतान सिंह, हाशिम प्रधान, सुबोध चौधरी, पवन कंसल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, शहर कांग्रेस की एक सभा शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग के कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें बापू के जीवन के बारे में बताया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्यामलाल शर्मा, अनुज गौतम, विनोद शर्मा, निन्ना अंसारी, सूबे सिंह, महीपाल शर्मा, पुुनीत शर्मा, धर्मेंद्र कांबोज, दीपक सैनी, योगेश भारद्वाज, ओमवीर उपाध्याय, रमेश मराठा, सोहनपाल सिंह, धीरज उपाध्याय आदि ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किए।