कांधला ।
महात्मा गांधी की 70 वी पुण्यतिथि पर उच्च प्राथमिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्कूल में इस अवसर पर कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।
मंगलवार को गांव डांगरोल के उच्च प्राथमिक विद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान विद्यालय परिवार की ओर से चलाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को कुष्ठ रोग से मुक्त करने के लिए विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने छात्र-छात्राओं ओर ग्रामीणों को बताया कि शरीर पर हल्के रंग के धब्बे संदिग्ध कुष्ठ रोगी हो सकते है। उन्होंने बताया कि इस अवस्था में पीड़ित व्यक्ति को जांच करानी चाहिए, क्योंकि उपचार में देरी करने से विकलांगता हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमें कुष्ठ रोगी को हीन दृष्टि से नहीं देखना चाहिए। कुष्ठ रोगियों का सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज किया जाता है। इस दौरान रीना, दीप्ति, इंद्रपाल, पुष्पेंद्र, शील कुमार, महेंद्र, गीता, कांता, सोमपाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।