शामली। सुबह के समय कोहरा खत्म होने के बाद अच्छी खासी धूप निकलने के बाद मौसम गरम रहा। धूप का लोगों ने जम कर आनंद लिया। बुधवार को सुबह के समय कोहरा छाए रहने से मौसम में ठिठुरन बरकार थी। दोपहर को धूप निकलने से मौसम में सर्दी से लोगों ने राहत की सांस ली थी। बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही आकाश साफ दिखाई दिया। भगवान सूर्य देव के दर्शन से मौसम गरम रहा। पूरे दिन अच्छी खासी धूप निकलने के बाद लोगों ने आनंद लिया।