कांधला (शामली)। कस्बा एलम में तीन दिवसीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक पंकज मलिक ने फीता काटकर किया। सभी प्रतिभागियों से परिचय करते हुए पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। पहले दिन विभिन्न जनपदों से आए धावकों ने अपना दम दिखाया। आयोजक दीपक ने बताया कि यह दौड़ प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। फाइनल परिणाम 20 जनवरी को जारी किया जाएगा। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान सुल्तान सिंह, राजेश्वर सिंह, रतन सिंह, अखिलेश, सोहनवीर सिंह, कवरपाल, बबलू, आशू, अमित, अंकित, वेदपाल, रामकिशोर, सुधीर पंवार, करण सिंह, आशीष आदि लोग मौजूद रहे।