फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के खिलाफ तहसील मुख्यालय किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। ग्राम इस्सोपुर खुरगान की महिलाओं ने राशन न मिलने के विरोध में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बताया कि उनके गांव में राशन की दुकान निरस्त चल रही है। इस दुकान को पास के गांव मलकपुर में दो किलोमीटर दूर अटैच किया हुआ है। आरोप है कि राशन डीलर राशन का वितरण नहीं कर रहा है। डीलर कुछ ही कार्ड धारकों को राशन देता है, जबकि बाकी की कालाबाजारी करता है। इस माह कई लोगों को राशन नहीं मिला है। राशन लेने के लिए अपने गांव से दो किमी दूर जाने में परेशानी हैं। डीलर भी उन्हें उलटी धमकी देकर भगा देता है। उन्होंने बताया कि कई बार मामले की शिकायत सप्लाई इंस्पेक्टर से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। उन्होंने डीएम से दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों में अफसाना, सलमा, नौशीदा, अकबरी, खातून, आसमा, मुर्शिदा, कौशल, बानो, इमराना, जाहिदा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें